फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में खड़ी युवती से करने लगा अश्लील हरकतें

Tue, 09 Dec 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मणिपुरी युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा एसटी/एससी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस कारण जांच सहायक पुलिस आयुक्त अनिल यादव को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार, मणिपुर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती सनलाइट कॉलोनी में रहती है और प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

वह सोमवार रात करीब 8 बजे वाल्मीकि मंदिर के पीछे गली में सहेलियों के साथ खड़ी थी, तभी आरोपी युवक सद्दाम हुसैन (करीब 20 वर्ष) वहां पहुंचा। इस दौरान उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी। घटना से पीड़ित युवती बहुत ज्यादा डर गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फ्लूड का नशा करता है। वह सनलाइट कॉलोनी में रहता है और डीजे वालों के साथ काम करता था। उस पर पहले से झगड़े का मामला दर्ज हैं। उस समय वह नाबालिग था। तब बाल सुधार गृह में भेजा गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें