फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर को मारकर कच्चा खाने वाली महिला हुई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पूर्वोत्तर की महिला को राष्ट्रीय पक्षी मोर खाते हुए पकड़ा। करीब 35 साल की महिला प्लेटफॉर्म पर कच्चा ही मोर खा रही थी।
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मरे हुए मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला को मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का एक सिपाही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद था।
विज्ञापन

दिल्ली के जंगल से पकड़ा था मोर

प्लेटफॉर्म पर मौजूद सिपाही ने देखा कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ लगी थी। करीब जाकर देखने पर पता चला कि एक महिला मोर को कच्चा खा रही थी।

फौरन सिपाही ने मामले की सूचना लोकल पुलिस को दी। पुलिस ने आते ही महिला को काबू कर मरे हुए मोर को कब्जे में लिया।

छानबीन में महिला की पहचान त्रिपुरा निवासी रूहानी के रूप में हुई। उसे हिंदी या अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती है। किसी तरह त्रिपुरा के लोगों को बुलाकर उससे बातचीत की गई। महिला ने बताया कि उसने दिल्ली के जंगलों से मोर को पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें