फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ मारपीट

Tue, 01 Apr 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मणिपुरी युवक नीडो तानिया की मौत के बाद हुआ बवाल अभी थमा नहीं है कि यहां भी पूर्वोत्तर के लोगों के साथ मारपीट की बात सामने आई है। इस संबंध में नॉर्थ ईस्ट मीडिया सपोर्ट सेंटर एंड हेल्पलाइन (एनईएससीएच) ने गुड़गांव पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि कुछ दिनों से छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए यहां के कुछ स्थानीय लोग जिम्मेदार हैं। इस तरह की बात सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। पुलिस ने संयुक्त रूप से एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में 29 जनवरी को मणिपुरी युवक की मारपीट से हुई मौत के बाद बवाल पर गुड़गांव पुलिस ने भी पूर्वोत्तर के लोगों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन कुछ दिनों से यहां के डीएलएफ समेत न्यू गुड़गांव में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर एनईएससीएच के इंचार्ज ब्रुश के थांगखाल ने डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस को शिकायत दी है कि सिकंदरपुर घोषी गांव में कुछ स्थानीय लोग पूर्वोत्तर के लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इनमें कुछ दबंग लोग शामिल हैं। उनकी शह पर ये सब कुछ हो रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को डर है कि चुनावों के दौरान इस तरह का मामला सामने आने के बाद कहीं कोई राजनैतिक पार्टियां इसे अपना हथियार न बना ले। ऐसे में पुलिस के आला अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट
29 मार्च को भी सिकंदरपुर घोषी गांव में यहां के कुछ दबंग लोगों ने यहां रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों से मारपीट की थी। इसमें कई लोगों को चोटें भी लगी थीं। आरोप है कि स्थानीय लोगों के जान से मारने की धमकी देने के चलते पीड़ित लोग पुलिस में शिकायत करने से डर रहे थे।

हजारों की तादाद में रहते हैं
यहां की मल्टीनेशनल कंपनियों में हजारों की तादाद में पूर्वोत्तर के युवा-युवतियां काम करते हैं। वहां के लोग डीएलएफ समेत न्यू गुड़गांव में रेस्टोरेंट संचालन से लेकर व्यापार भी करते हैं। सेक्टर-31, सेक्टर-51, नाथूपुर गांव, सिकंदरपुर घोषी गांव, डीएलएफ इलाके में काफी संख्या में लोग रहते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें