नई दिल्ली। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन 11 अक्तूबर से नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट जूनियर (बालक-बालिका) और सीनियर (पुरुष-महिला) वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। यह प्रतियोगिता 13 अक्तूबर तक बुराड़ी स्थित ग्रेट मिशन कॉन्वेंट स्कूल में चलेगी।
चैंपियनशिप में नॉर्थ दिल्ली के स्कूल, कॉलेज, क्लब, अकादमी और संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकेंगी। जूनियर खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड और संस्थान या स्कूल पहचान पत्र अनिवार्य है। सीनियर खिलाड़ियों को आधार कार्ड के साथ संस्थान, कॉलेज या विभाग का पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नवीनतम नियमों का पालन किया जाएगा। रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। भाग लेने वाली टीमें सात अक्तूबर शाम 5:30 बजे तक वॉलीबॉल कोच आशु के पास प्रविष्टि भेज सकती हैं। संवाद