फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 74 एमएम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव से वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एरिया मॉल के पास डूबा क्षेत्र, बस अड्डे के पास अंडरपास हुआ बंद, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लगा जाम, रेंग-रेंग कर निकले वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर डूब गया जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में पिछले कुछ घंटों में 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस कारण जगह-जगह कई इलाकों में जलभराव में कई वाहन फंसे रहे। भारी बारिश के कारण दिल्ली -जयपुर हाइवे पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को निकाला।
बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के सेक्टर 51, सेक्टर 52 और वजीराबाद हुडा सेक्टर की सड़कों पर भी पानी भर गया। बारिश के कारण एक दीवार गिरने की घटना भी सामने आई है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की गति धीमी रही लेकिन यह लगातार जारी रही, जिससे पानी निकासी की व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति
बारिश का पानी शहर के कई रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में घुस गया। सेक्टर 51 और सेक्टर 52 की आंतरिक सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। वजीराबाद हुडा सेक्टर की सड़कों पर भी जलभराव की गंभीर समस्या देखी गई। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर भी पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। स्थानीय निवासियों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

धीमी बारिश बनी मुसीबत
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में पिछले 24 घंटों में 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह बारिश बृहस्पतिवार रात से ही शुरू हो गई थी। धीमी और लगातार बारिश के कारण मिट्टी की जल सोखने की क्षमता कम हो गई। इससे शहर की जल निकासी प्रणालियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


वर्जन
बारिश के चलते हुए जलभराव को देखते नगर निगम की टीम मौके पर काम कर रही है। जलभराव वाले स्थान पर भ्रमण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था तय की गई है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें