फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के जनरल कोच में हुई महिला की डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी से सप्त क्रांति ट्रेन से दिल्ली आ रही एक महिला ने ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। आनंद विहार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद महिला और बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूलत: सीतामढ़ी बिहार निवासी नागेंद्र नजफगढ़ के घुम्मन हेड़ा इलाके में रहता है। वह राज मिस्त्री का काम करता है।

शनिवार दोपहर नागेंद्र पत्नी जानकी (24) और अन्य रिश्तेदारों को लेकर मुजफ्फरपुर स्टेशन (बिहार) से सप्त क्रांति एक्सप्रेस पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

मुरादाबाद से ही होने लगा था पेट में दर्द

रविवार सुबह ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर गर्भवती जानकी को पेट में दर्द होने लगा। जब ट्रेन आनंद विहार पहुंचने वाली थी, जानकी के पेट का दर्द असहनीय हो गया।

जनरल डब्बे में सफर कर रहे नागेंद्र की भाभी और अन्य महिलाओं ने वहां से लोगों को हटाया और प्रसव करवाया। इसी दौरान ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी।

नागेंद्र ने रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजाम किया और बच्ची और उसकी मां को उपचार के लिए लालबहादुर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें