फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष पांडेय का गैर-जमानती वारंट जारी, आरोपी के साथ दिख रहे सभी को पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 18 Oct 2018 04:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आशीष पांडेय
विज्ञापन

यूपी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय के खिलाफ बुधवार को गैरजमानती वारंट जारी हो गया। दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट से इसे जारी कराया है। घटना के समय आरोपी के साथ दिख रहे सभी लोगों को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। इन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। जांच में पता चला कि आशीष पांडेय का मोबाइल बस्ती, यूपी में बंद हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन बस्ती में ही मिली थी। दिल्ली पुलिस ने हयात होटल की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि पुलिस की मांग पर पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को आशीष पांडेय के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिए। आशीष के साथ दो युवक व तीन युवतियां थीं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ने बताया कि घटना के समय मौजूद आरोपी के सभी साथियों को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस की दो टीमें यूपी के लखनऊ भेजी गई हैं। एक टीम मंगलवार रात को गई थी, जबकि दूसरी बुधवार को गई। बुधवार को गई टीम में टेक्निकल एक्सपर्ट पुलिसकर्मी हैं। ये टीमें यूपी में आशीष पांडेय को सभी ठिकानों, रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर दबिश दे रही हैं।

दिल्ली पुलिस की लखनऊ पहुंची टीमों के कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि आशीष पांडेय के लखनऊ आवास से सभी परिजन भी गायब हैं। यूपी पुलिस की छह टीमें दिल्ली पुलिस की सहायता कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम बस्ती भी गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की कुछ टीमें आरोपी को दिल्ली व एनसीआर में भी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें