फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में आज सिर्फ नामांकन होगा, काम नहीं

Mon, 22 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में अब न्यायिक कार्य एक बार फिर से प्रभावित हो सकता है। दरअसल बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल एक बार फिर से बज गया है। सोमवार को नामांकन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चलते सोमवार को कचहरी के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। ऐसे में वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया पूर्व में चली थी, मगर तहसील कंपाउंड संघ के अधिवक्ताओं के नाम काटे जाने के चलते संघ ने इसके लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत की थी।
विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप के बाद चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब बार कौंसिल ने हाईकोर्ट में मामले का हवाला देकर अपना हाथ पीछे खींच लिए।

इसके साथ ही हाईकोर्ट में रिट दायर करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव ने भी दो दिन पूर्व अपनी अर्जी वापस ले ली थी।

इसी के चलते एक बार फिर से कचहरी में बार चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। एल्डर कमेटी के अनुसार बार के लिए मतदान 29 फरवरी को होगा। उसी दिन देर शाम तक सभी पदों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें