फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा उपचुनाव: पहले तीन ने लिया पर्चा

Thu, 21 Aug 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। लेकिन कोई भी प्रत्याशी पहले दिन नामांकन फॉर्म जमा करने नहीं पहुंचा। नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन दाखिल करने के लिए कक्ष बनाया गया। परिसर में केवल प्रत्याशी और उनके समर्थकों को ही प्रवेश की अनुमति है। पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने पर्चा लिए हैं।

जारी है टिकट की रार, कौन होगा असली दावेदार?

इनमें रंजीत शर्मा पुत्र जयकिशन शर्मा निवासी निठारी नोएडा और दनकौर के अट्टा गुजरान के सुनील गौतम पुत्र जयपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा लिए हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में ब्रह्मपाल सिंह पुत्र एनएस सिंह निवासी झुग्गी कालोनी सेक्टर 16 नोएडा ने पर्चा लिया है।
विज्ञापन


दो मतदान केंद्र बदलने की अनुमति मांगी
नोएडा में दो मतदान केंद्रों के भवन का निर्माण चल रहा है। उनको दूसरे स्थान पर करने के लिए प्रशासन ने निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है। सेक्टर 34 के सामुदायिक केंद्र से विला इंटरनेशनल स्कूल और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल तिगरी के मतदान केंद्र को वेद विद्या पीठ पब्लिक स्कूल में करने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें