फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया समाप्त, बांटी जा रही हैं मिठाईयां

Thu, 31 Dec 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रकिया समाप्त हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नाम बापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। लेकिन उम्मीदवारों ने चुनाव चिह्न बंटने  से पहले ही  गांवों में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। नामांकन पत्रों की जांच में काफी नामांकन तो रद्द हो गए हैं जिससे  उम्मीदवारों के चुनाव लडने का सपना टूट गया है।

उम्मीदवारों ने मिठाई बांटना किया शुरू-
उम्मीदवारों ने गांवों में अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। लोगों को लुभाने के लिए उम्मीदवार नए-नए जतन कर रहे हैं। उम्मीदवार वोट के लालच में लोगों को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


तिगांव में तो उम्मीदवारों ने घरों में मिठाईयां बाटना शुरू कर दिया है। घरों में लोगों को इमरती और जलेबी के डिब्बे पहुंचाए जा रहे हैं।

जिला परिषद के लिए 84 उम्मीदवार मैदान में-
जिला परिषद के लिए 106 उम्मीदवार मैदान में थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में 16 नामांकन रद्द हो गए और 6 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। अब मैदान में सिर्फ 84 उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार फरीदाबाद ब्लॉक में 334 सरपंच पद के उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। पंच पद के लिए 969 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति के लिए 124 उम्मीदवार डटे हैं।

बल्लभगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक समिति के लिए 147 उम्मीदबार मैदान में बचे हैं। इसी प्रकार पंच पद के लिए 1453 तथा सरपंच पद के लिए 485 उम्मीदवार मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें