फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने अवैध रूप से बने 26 मकान किए सील

Thu, 31 Dec 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की इनफोर्समेंट विंग ने शुक्रवार को लक्ष्मण विहार फेज-2 में अवैध रूप से बने 12 फ्लैटों व 10 अन्य मकानों को सील कर दिया।  कार्रवाई संयुक्त आयुक्त महेश कुमार और डीटीपी संजीव मान के नेतृत्व की गई।
विज्ञापन


वहीं, भीमगढ़ खेड़ी में भी 4 फ्लैटों को सील किया गया।नगर निगम को जानकारी मिली कि लक्ष्मण विहार फेज-2 में विरेंद्र दहिया और भीमगढ़ खेड़ी में मनोज साहू नामक व्यक्ति अवैध रूप से फ्लैटों का निर्माण कर रहे हैं।

टीम ने इस बारे में कई बार नोटिस भेजे। इसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस मौके पर असिस्टेंट इंजीनियर अमित कुमार, जूनियर इंजीनियर विक्की कुमार व राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा विंग की दूसरी टीम ने इफको चौक व सेक्टर-56 हुडा मार्केट सहित आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया। सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

इसका नेत़ृत्व असिस्टेंट इंजीनियर तुषार यादव ने किया। निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने इनफोर्समेंट टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें। बता दें कि इससे पूर्व भी नगर निगम ने गांव खांडसा में अनधिकृत रूप से निर्माण किए गए 16 फ्लैटों को सील किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें