फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई सादगी से तो कोई धूम-धड़ाके से पहुंचा सचिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के लिए प्रमुख पार्टियों के नेता शहर के अलग-अलग स्थानों से आए। जिस कारण चारों दिशाओं में चुनाव महापर्व की खुमारी छा गई। राव धर्मपाल सेक्टर 47 में जनसभा कर राजीव चौक के रास्ते पहुंचे।
विज्ञापन


धर्मपाल राठी बेरीवाला बाग के पास बने अपने कार्यालय से आए। योगेंद्र सिविल लाइन स्थित अपने कार्यालय से पहुंचे तो जाकिर हुसैन गोशाला मैदान से नामांकन दाखिल करने आए। राव धर्मपाल को छोड़कर सभी जुलूस के रूप में पहुंचे। जाकिर शहर और सदर बाजार में पैदल यात्रा कर पहुंचे।

सुरक्षा और कैमरे देखकर सहमे राठी

सबसे पहले नामांकन दाखिल करने बसपा प्रत्याशी धर्मपाल राठी समर्थकों के साथ पहुंचे। सचिवालय की ओर मुड़ने वाली रोड से राठी पैदल सचिवालय तक आए। लघु सचिवालय के समीप पहुंचकर बसपा प्रत्यशी धर्मपाल राठी पुलिस के इंतजाम और चुनाव आयोग की ओर से लगाए कैमरे देख सहम गए।

जब उन्हें हर गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी मिली तो उन्होंने समर्थकों से कोर्ट के सामने ही रुकने को कहा और नारेबाजी बंद करा दी। लौटते वक्त लघु ‌सचिवालय में योगेंद्र यादव ने गले लगाकर राठी का अभिनंदन किया।

‘वंदे मातदम’ नारा लगाते पहुंचे योगेंद्र

‘आप’ प्रत्याशी योगेंद्र यादव करीब डेढ़ सौ समर्थकों के साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते पहुंचे। समर्थक तिरंगा लहराकर उनका उत्साहवर्धन करते भी दिखे। यह दीगर है कि उनके साथ स्थानीय मतदाता कम और बाहरी समर्थक ज्यादा थे।

पुरानी कचहरी के पास से वह अपने तकरीबन दो सौ समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने रवाना हुए। खुली जीप के पीछे खड़े होकर वह नामांकन स्थल तक पहुंचे। उन्होंने अपने नामांकन का दो सेट दाखिल किया। दोनों सेटों के लिए 10-10 प्रस्तावकों की उन्हें जरूरत पड़ी। ऐसा इसलिए कि आम आदमी पार्टी न तो स्टेट पार्टी है और न ही इसे नेशनल पार्टी का रुतबा प्राप्त है।

नामांकन दाखिल करने के बाद योगेंद्र वापस लौट रहे थे। सामने से इनेलो के जाकिर का काफिला देखकर उन्होंने अपने वाहन को रुकवाकर जीप पर सवार सभी इनेलो नेताओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। इससे पूर्व उन्होंने लघु सचिवालय में धर्मपाल राठी के गले लगकर भी उनका अभिनंदन किया।

बगैर तामझाम के पहुंचे राव धर्मपाल

कांग्रेस के प्रत्याशी राव धर्मपाल बगैर तामझाम के चंद करीबियों के साथ ही नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वह भी नामांकन स्थल तक गाड़ी से आए। लघु सचिवालय के पिछले दरवाजे से वे प्रवेश कर सीधे उपायुक्त कोर्ट में पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट की कार्रवाई के बाद यहां से निकल गए। मौंके पर मौजूद कई लोगों को पता ही नहीं लगा कि वह कब नामांकन कर चले गए।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों संग पहुंचे जाकिर हुसैन

इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन ढोल-नगाड़ों के बीच अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल तक पहुंचे। सदर बाजार रामलीला मैदान से वह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ लघु सचिवालय के लिए कूच किए।

जाकिर हुसैन के साथ नामांकन दाखिल कराने इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला भी पहुंचे। जैसे ही वह लघु सचिवालय के मुख्य द्वार की ओर बढ़े, वहां खड़े पुलिस के अधिकारियों से लेकर सिपाही तक के हाथ उन्हें सेल्यूट करने के लिए उठ खड़े हुए।

इसके बाद प्रत्याशी के साथ पूरी टीम अंदर पहुंच गई। अभय अकेले ही उपायुक्त कक्ष की ओर बढ़ रहे थे। नीचे से पहली मंजिल तक पुलिस वालों ने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें