कि पुलिस अफसरों ने कार्रवाई को प्रशासनिक प्रक्रिया करार दिया
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा जोन के एसीपी-एक हेमंत उपाध्याय को प्रशासनिक दृष्टि के मद्देनजर पुलिस लाइन भेजा गया है। वह अब एसीपी लाइन काम देखेंगे। उनकी जगह अभी किसी को तैनात नहीं किया गया है। इस कारण माना जा रहा है कि युवराज की मौत प्रकरण में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस अफसरों ने कार्रवाई को प्रशासनिक प्रक्रिया करार दिया है।
गौरतलब है कि एसीपी-1 के सर्किल में सेक्टर-150 का घटना स्थल आता है जहां पानी से भरे बेसमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार सहित डूबने से मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस, दमकल, फायर, एसडीआरएएफ, एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल खड़े हुए थे। घटना की जांच एसआईटी ने कर मुख्यमंत्री कार्यालय को दी है लेकिन अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच सर्किल के एसीपी हेमंत उपाध्याय को हटा दिया गया है।
अपर पुलिस (आयुक्त कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र का कहना है कि प्रशासनिक दृष्टि के मद्देनजर फेरबदल किया गया है। इसे युवराज वाली घटना से जोड़कर नहीं देखा जाए। फिलहाल एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार को एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जल्द ही नए एसीपी की तैनाती की जाएगी।