फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-14 के बाजार में थार गाड़ी पर युवकों ने बरसाए डंडे, चालक घायल

विज्ञापन
सेक्टर-14 के बाजार में थार गाड़ी पर युवकों ने बरसाए डंडे, चालक घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-14 के बाजार में रविवार की रात को करीब 8 बजे कार सवार 5-6 युवकों ने एकाएक कार से उतरकर थार गाड़ी पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। चालक सेक्टर-13 निवासी अमन पर भी हमला कर दिया। उनके सिर में चोट आई है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थार गाड़ी के शीशे टूट गए। अमन मां बबीता को खरीदारी कराने के लिए बाजार में लेकर आए थे। मां गाड़ी से उतरकर दुकान पर सामान लेने चली गई, जबकि अमन कार में ही बैठे थे। हमला क्यों किया गया, पुलिस जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक युवक मौके से भाग गए। घायल अमन को ईआरवी टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
विज्ञापन

सेक्टर-13 चौकी के जांच अधिकारी बलजीत और ईआरवी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी युवक भाग गए थे। अमन ने बताया कि उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं थी। आरोपियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हमला क्यों किया गया, इस बारे में पता किया जा रहा है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

थार पीछे की तो पहियों में फंसी बाइक

हमले के दौरान अमन ने गाड़ी को आगे-पीछे करके बचाने का प्रयास किया। जैसे ही उन्होंने गाड़ी को पीछे किया तो पीछे खड़ी एक बाइक गिर गई। ज्यादा पीछे करने के बाद पहियों में बाइक फंस गई। इससे वह गाड़ी को भगा नहीं पाया। आरोपियों ने थार के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन




लोग बोले, पॉश क्षेत्र में नहीं सुरक्षा

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सेक्टर-14 निवासी अरविंद, हरिश और लक्ष्य का कहना है कि राजकीय महाविद्यालय पास होने के कारण दिनभर यहां लड़कों का जमावड़ा लगा रहता है। हर दिन किसी न किसी का झगड़ा होता है। मारपीट में बाहर खड़ी गाड़ियों और दुकानों के शीशे भी तोड़ दिए जाते हैं। अब शाम व रात में भी हमले होने लगे हैं। उन्होंने सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें