फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी लेने पहुंचे युवाओं ने साक्षात्कार का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी लेने पहुंचे युवाओं ने साक्षात्कार का किया बहिष्कार
-एयरपोर्ट से प्रभावित गांव के युवाओं ने लगाया एजेंसी के माध्यम से अस्थायी नौकरी देने का आरोप
-युवाओं ने की एजेंसी की जगह नियाल की तरफ से नियुक्ति पत्र देने और स्थायी नौकरी देने की मांग
-चार घंटे एयरपोर्ट के अंदर बैठने के बाद जेवर विधायक से मिले युवा, विधायक ने दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में नौकरी लेने पहुंचे प्रभावित गांव के युवाओं ने साक्षात्कार का बहिष्कार कर दिया। युवाओं का आरोप है कि एजेंसी के माध्यम से अस्थायी नौकरी पर रखा जा रहा है। नौकरी के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। युवाओं ने नौकरी की सभी शर्तों के साथ जॉब ड्रॉफ्ट जारी करने की मांग की है। साथ ही अपनी कुछ शर्तें रखी है। उसके बाद ही साक्षात्कार देने पर सहमत हुए हैं। मांगों को लेकर करीब चार घंटे तक शांति पूर्ण बैठने के बाद युवाओं ने सबौता कट के पास जेवर विधायक से मुलाकात कर शिकायत की। विधायक ने नियाल व अन्य अफसरों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। जल्द ही एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले एयरपोर्ट से प्रभावित गांवों के किसान परिवारों के एक सदस्य को नौकरी देने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने दयानतपुर, नंगला, बनवारीपुर, रोही, पारोही नंगला छीतर, दयानतपुर खेड़ा, किशोरपुर समेत 355 परिवार को चिह्नित किया। इन परिवार ने साढ़े 5 लाख की जगह नौकरी को तवज्जो दी है। मंगलवार को प्रशासन ने 50 प्रतिशत परिवार के युवाओं को एयरपोर्ट परिसर में नौकरी के साक्षात्कार के लिए बुलाया था। सुबह 9:30 बजे करीब 200 युवा वहां पहुंच गए। युवाओं ने बताया कि साक्षात्कार एक एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा था। एजेंसी की तरफ से उनको नौकरी पर रखा जा रहा था। जो अस्थायी थी। नौकरी की शर्तों के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं थी। युवाओं ने स्थायी नौकरी देने और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (नियाल) की तरफ से नियुक्ति पत्र देने की मांग की। युवाओं ने बताया कि इस पर एजेंसी के अफसरों ने आश्वासन दिया पर लिखित में देने को तैयार नहीं हुए। इस पर युवाओं ने साक्षात्कार देने से इन्कार कर दिया। सूचना पर एसडीएम जेवर, सिटी मजिस्ट्रेट और एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। करीब 4 घंटे तक युवाओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं मिली। उसके बाद युवाओं को आश्वासन देकर बाहर कर दिया गया। युवाओं ने बताया कि सबौता कट पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की और उनको पूरी जानकारी दी। विधायक ने अफसरों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नियाल की तरफ से मिले नियुक्ति पत्र

युवाओं ने बताया कि बहिष्कार के समय एजेंसी ने नियुक्ति पत्र में नियाल का जिक्र करने का बात कहीं, लेकिन युवाओं ने नियुक्ति पत्र नियाल की तरफ से जारी होने और उसमें एजेंसी का जिक्र करने की मांग की है। साथ ही 60 साल की उम्र तक नौकरी देने की भी मांग की है। युवाओं का कहना है कि साक्षात्कार देने पहुंचे युवाओं में कई एमटेक, पीएचडी आदि डिग्री धारक है, लेकिन उनको योग्यता के हिसाब से नौकरी नहीं दी जा रही है। 10वीं और 12वीं पास के हिसाब से नौकरी दी जा रही है।
-

जमीन लेने के समय एयरपोर्ट में स्थायी नौकरी देने का वादा किया था। साक्षात्कार के लिए बुलाया भी, लेकिन नौकरी कैसी है और उसका भविष्य क्या है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वरुण छोकर, दयानतपुर

नौकरी के भविष्य का कोई आधार नहीं है। अगर एजेंसी को हटाया या ब्लैक लिस्ट किया जाता है तो युवाओं का क्या होगा। नियाल की तरफ से नौकरी पर रखा जाए।
नीरज शर्मा, बनवारीपुर


युवाओं को एयरपोर्ट पर स्थायी और योग्यता के हिसाब से नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन यहां शर्ताें के बारे में जानकारी नहीं है। नौकरी देने से पहले जॉब ड्रॉफ्ट करने की मांग की है। दीपक कुमार, बंकापुर
-
सुबह सभी युवा साक्षात्कार के लिए पहुंचे, लेकिन वहां एजेंसी के माध्यम से नौकरी देने की जानकारी मिली। उसमें भी शर्तें स्पष्ट नहीं थी। जब तक शर्तों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक युवा साक्षात्कार नहीं देंगे।
विज्ञापन

सौरव शर्मा, बनवारीपुर

-

एयरपोर्ट से प्रभावित गांवों के 355 परिवार ने नौकरी का विकल्प चुना है। इनमें से 50 प्रतिशत युवाओं को नौकरी के साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, लेकिन युवाओं ने अपनी कुछ शर्तें रखी है। जिनको नियाल के समक्ष रखा जाएगा।
दुर्गेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें