फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक ने प्रेमिका के दोस्त पर तेजाब फेंका, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने प्रेमिका के दोस्त पर तेजाब फेंका, भर्ती
विज्ञापन


- कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एकतरफा प्रेम में एक युवक ने कथित प्रेमिका के दोस्त पर तेजाब फेंक दिया। बुरी तरह झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। 21 मार्च को हुई इस घटना के बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ललित को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में ललित, करन मौर्य और एक युवती एक साथ सिलाई बुनाई का काम करते थे। करन मौर्य युवती से एकतरफा प्यार करता था। वहीं उस युवती से ललित भी एकतरफा प्यार करता था। इस बात को लेकर करन व ललित के बीच पूर्व में कई बार विवाद हुआ था। इस बात की जानकारी जब फैक्ट्री प्रबंधन को हुई तो तीनों को हटा दिया। 21 मार्च की रात सेक्टर-67 के पास ललित ने करन मौर्या के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इसमें करन घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें