फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो लोगों के बीच हुआ झगड़ा, कहासुनी के बाद युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Fri, 24 Jul 2026 09:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेवटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को डॉयल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर दो व्यक्तियों के बीच मारपीट और विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बरेली निवासी सुरेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी नुकीली वस्तु या धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। वहीं दूसरा व्यक्ति, जिसे पुलिस आरोपी मानकर चल रही है, अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार जारी है। उसके स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें