फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में युवक के पेट में लगी गोली, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। उपमंडल के गांव पैमाखेड़ा में शादी से एक दिन पहले समारोह में हो रहे नाच गानों के दौरान अचानक किसी बात को लेकर चली गोलियों से अफरातफरी मच गई। गोली पास में खड़े एक व्यक्ति के पेट में लगी जिसे पुन्हाना अस्पताल में दाखिल कराया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नूंह रेफर कर दिया। गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय अन्य दो व्यक्ति भी घायल हो गए, उन्हें पुन्हाना के सामुदायिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना पर सिटी चौकी पुन्हाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक गोली चलाने की घटना को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पैमाखेड़ा गांव निवासी आजाद के पुत्र की शादी थी। शादी से एक दिन पहले रात में नाच गाने का कार्यक्रम था। इस दौरान आस-पास के गांवों से भी कुछ युवा नाच को देखने के लिए आए थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर कार्यक्रम में कहासुनी हुई। जिसके बाद एक युवक ने अवैध हथियार से वहां गोली चला दी। गोली चलने के बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। गोली पास में खड़े गुलालता गांव निवासी मुबारिक पुत्र शरीफ के पेट में लगी। जैसे ही गोली की सूचना स्थानीय पुलिस तक पहुंची तब तक मामला शांत हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों की तरफ से पुलिस को भी गोली चलने के विवाद को लेकर कुछ नहीं बताया गया। पुन्हाना सिटी चौकी इंचार्ज अमित कुमार का कहना है कि घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अस्पताल से एमएलआर की रिपोर्ट आई है। घायल का बयान लेकर मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें