फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैर इरादतन हत्या में युवक को 6 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में 2022 की घटना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी की कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देकर एक युवक को छह साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल से युवती को धक्का दे दिया था। उसके बाद स्वयं ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और वहां मौत होने पर एंबुलेंस में बिजनौर रवाना हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। धक्का-मुक्की के दौरान हादसा हुआ था।



शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 8 नवंबर, 2022 को माेनू ने सेक्टर 49 कोतवाली में शिकायत दी थी। पुलिस को बताया कि उसके जीजा संदीप निवासी प्यावली दादरी ने फोन कर बताया कि शर्मा मार्केट की तीसरी मंजिल से एक युवक ने उसकी छोटी बहन शीतल को धक्का दे दिया। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि धक्का देने वाला युवक नीचे आया और स्वयं उस लड़की को ऑटो में डालकर ले गया है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। तब उनकी लोकेशन मेरठ में मिली। उसके बाद पुलिस ने दोषी के साथ मृत लड़की को बरामद किया।
विज्ञापन

अस्पताल में झूठा नाम-पता बताया
पुलिस जांच में गौरव निवासी फिरोजपुर मुबारकपुर नया गांव बिजनौर की पहचान की गई। दोषी युवती को लेकर गाजियाबाद के जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही गौरव ने ऑनलाइन एंबुलेंस बुक की और शव को लेकर बिजनौर के लिए निकल गया। दोषी ने अस्पताल में अपना नाम, युवती का नाम व पता, पिता का नाम समेत अन्य जानकारी गलत दी थी।
विज्ञापन

चालक से संपर्क कर धीमी कराई एंबुलेंस की रफ्तार
इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर से एंबुलेंस को ट्रैक किया। उसके बाद एंबुलेंस चालक का नंबर निकाला और उससे फोन पर बात कर धीमी रफ्तार से चलने को बोला। पुलिस ने युवती के भाई के साथ मेरठ जाकर एंबुलेंस को रोक लिया व एंबुलेंस को वापस लेकर आई। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने सभी गवाह और साक्ष्य के आधार पर गौरव को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें