फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक ने 10 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तावडू सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर बागधर निवासी बचु सिंह ने बताया कि उसका पुत्र सचिन पंजाब में फ्लोर टाइल लगाने का काम करता था। गत 23 जून को वह मोटरसाइकिल से अपने गांव बागधर लौट रहा था। रात्रि करीब 3.00 बजे जब वह तावडू उपमंडल के अंतर्गत गांव कलवाड़ी की सीमा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल सचिन को नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें