फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द डायना' अवार्ड पाकर सत्यम मेहता ने रोशन किया देश का नाम

Sun, 04 Jul 2021 06:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

छात्र सत्यम ने कड़ी नामांकन प्रक्रिया से गुजरते हुए यह अवार्ड प्राप्त किया। इसमें पांच पहलुओं पर उनके प्रदर्शन को आंका गया है। विजन, सामाजिक प्रभाव, अन्य लोगों को प्रेरित करना, युवा नेतृत्व और अब तक का सेवा कार्य।
विज्ञापन
सत्यम मेहता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। नोएडा के 16 वर्षीय छात्र सत्यम मेहता की सफलता इसी का उदाहरण है। 12वीं के छात्र सत्यम ने इस उम्र में ही सामाजिक बदलाव की दिशा में कई उल्लेखनीय पहल करते हुए वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की याद में दिए जाने वाले 'द डायना' अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


छात्र सत्यम ने कड़ी नामांकन प्रक्रिया से गुजरते हुए यह अवार्ड प्राप्त किया। इसमें पांच पहलुओं पर उनके प्रदर्शन को आंका गया है। विजन, सामाजिक प्रभाव, अन्य लोगों को प्रेरित करना, युवा नेतृत्व और अब तक का सेवा कार्य। सत्यम इन सभी मानकों पर खरा उतरा है। सत्यम ‘रूरल इंवेस्ट’ के सह-संस्थापक है, जो किसानों में वित्तीय साक्षरता की कमी को दूर करता है। 

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कचरे से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की दिशा में भी अथक प्रयास किया है। सत्यम ने ई-कचरे के उचित प्रबंधन के लिए 'जंकगार्ड्स' के नाम से पहल की सह-स्थापना की है। इसके माध्यम से अब तक सात सौ किलोग्राम से ज्यादा ई-कचरा एकत्र किया जा चुका है। प्रवाहकृति भी सत्यम के नेतृत्व में एक अन्य सामाजिक पहल है, जिसका लक्ष्य महिलाओं के बीच मासिक धर्म के दौरान बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


सत्यम मेहता ने पुरस्कार प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि अगर हम दूसरों के लिए नहीं जीते हैं, तो जीवन का कोई अर्थ नहीं है। मैंने जो कुछ किया है, उसमें मुझे इसी बात से प्रेरणा मिली है। मेरे परिवार, दोस्तों और अध्यापकों ने मेरा पूरा सहयोग किया है। 

'द डायना' अवार्ड के सीईओ टेसी ओजो ने कहा कि हम यूके और दुनियाभर से उन सभी को बधाई देते हैं, जिन्होंने डायना अवार्ड हासिल किया है और अपनी पीढ़ी में बदलाव के वाहक बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें