फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। बिलासपुर रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से अनुराग की मौत हो गई। अनुराग अपने साथी के साथ ड्यूटी करने जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थित जिला प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और झीटी लक्ष्मीपुर करछना निवासी उसका साथी अनुराग तावडू-बिलासपुर रोड पर स्थित इकॉम एक्सप्रेस वेयरहाउस में काम करते थे। वह दोनों बुधवार को कच्चे रास्ते से पैदल चलकर वेयरहाउस में ड्यूटी करने जा रहे थे। तभी चौहान पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप चालक ने अनुराग को टक्कर मारी दी। हादसे में अनुराग सड़क पर दूर जाकर गिरा। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल अनुराग को उपचार के लिए नूंह लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें