फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव पढे़नी के नजदीक शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार सुबह धुलावट टोल प्लाजा पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव पढे़नी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 28 से 30 साल है। शिनाख्त के लिए शव को नूंह सीएचसी में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें