फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कथित वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र की हत्या करा रहा है चुनाव आयोग : उदय भानु चिब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई कथित वोट चोरी के विरोध में रायसीना रोड पर शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उदय भानु चिब ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है। इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत राहुल गांधी पूरे देश के सामने रख चुके हैं। डिजिटल फर्जीवाड़े से लोकतंत्र की हत्या की गई है। मतदाता सूची में डुप्लीकेट फोटो, मॉडल फोटो और भूतिया मकानों के नाम शामिल किए गए हैं। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर संगठित तरीके से हरियाणा की जनता से उनका अधिकार छीन लिया। आज चुनाव आयोग का असली काम लोकतंत्र की हत्या कराना, भाजपा को जिताना और जनता को हराना बन चुका है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन वरुण पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, विकास चिकारा, सत्यवान गहलोत, अक्षय लाकड़ा, निशित कटारिया समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें