दनकौर। बल्लूखेड़ा गांव निवासी व्यक्ति ने अपने भतीजे पर डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अर्जुन ने कहा कि कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। शुक्रवार शाम जब वह अपने घर पर बैठे हुए तब भतीजे ने डंडे से हमला कर दिया। इसमें अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। घायल अवस्था में परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत ले ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।