आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले आरोपी सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कोतवाली का ही रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने ट्विटर पर असत्य जानकारी साझा की, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति बनी और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपुष्ट अथवा झूठी सूचना का प्रसार करना कानूनन अपराध है। सोशल मीडिया पर केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी ही साझा करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।