फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दौड़ में आनंद और नैंसी को मिला प्रथम स्थान

Fri, 21 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
आईटीआई बरखेड़ा के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी छात्रों के साथ स्टाफ स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
बरखेड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जूनियर हाईस्कूल के मैदान में कराई जा रही दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में आनंद और नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को स्टाफ की दो टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन

बालकों की 400 मीटर दौड़ में आनंद पहले और अनुराग तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम और हंसमुखी द्वितीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएनसी की टीम विजयी रही। इस टीम के कप्तान मोनू को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में थ्री डी मशीन ट्रेड की टीम विजयी रही। टीम के कप्तान मोहित को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान संस्थान के विनोद कुमार सिंह, आशीष चौहान, मोहन श्याम, प्रताप सिंह, सुनील कुमार यादव, दीपक कुमार, मृदुला, वर्षा, काव्या सक्सेना, अमन मिश्रा, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें