फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से सीरियल पर हुई बहस: युवती गुस्से में 16वीं मंजिल की बालकनी से बाहर लटकी, सोसायटी में हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 28 Jul 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के एच टावर की 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट का है। इस फ्लैट में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी एक युवक और युवती किराये पर रह रहे हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों टीवी पर एक सीरियल देख रहे थे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में रविवार को एक युवती के 16वीं मंजिल की बालकनी से बाहर की ओर लटकने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि युवती का अपने साथ रहने वाले युवक से टीवी पर प्रसारित हो रहे एक सीरियल को लेकर विवाद हो गया था। बहस बढ़ने पर युवती गुस्से में बालकनी की रेलिंग के बाहर जा खड़ी हुई। हालांकि कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित अंदर लौट आई।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के एच टावर की 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट का है। इस फ्लैट में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी एक युवक और युवती किराये पर रह रहे हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों टीवी पर एक सीरियल देख रहे थे। इसी दौरान सीरियल को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग राय होने पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में गरिमा बालकनी में पहुंचकर बाहर की ओर खड़ी हो गई।

युवती को इस हालत में देखकर फ्लैट में मौजूद युवक और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सभी ने उसे शांत रहने और अंदर आने के लिए समझाया। कुछ देर बाद युवती ने खुद ही बालकनी के भीतर आकर स्थिति सामान्य कर दी। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई।

इसी बीच सामने की इमारत में रहने वाली एक महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का पाया गया है। युवक और युवती से बातचीत कर उन्हें भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सख्त हिदायत दी गई है। यदि आगे इस प्रकार की हरकत दोहराई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें