फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना वीजा रह रही म्यांमार की युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ माह से घरेलू सहायक और बच्चे की देखभाल का कर रही थी काम
विज्ञापन

- विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान में पुलिस की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान बिना वीजा के रह रही म्यांमार की युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय युवती पिछले करीब आठ माह से जेपी ग्रींस सोसायटी के एक फ्लैट में घरेलू सहायिका के रूप में रह रही थी। वह परिवार के बच्चे की देखभाल के साथ घरेलू कामकाज करती थी। पूछताछ के दौरान वह भारत में रहने से संबंधित कोई वीजा या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
पुलिस की ओर से इन दिनों क्षेत्र में रहने वाले विदेशी नागरिकों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि जेपी ग्रींस सोसाइटी के स्टार कोर्ट स्थित टावर नंबर-8 के एक फ्लैट में विदेशी महिला रह रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फ्लैट में रहने वाले दंपती ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मेघालय के निवासी हैं। पति निर्माण कार्य से जुड़े हैं। जबकि पत्नी जनरल स्टोर का संचालन करती हैं। उन्होंने करीब आठ माह पहले अपने छोटे बच्चे की देखभाल और घरेलू काम के लिए म्यांमार निवासी युवती ललाई को अपने साथ रखा था। दंपती का कहना है कि मेघालय में एक परिचित के माध्यम से उनका युवती से संपर्क हुआ था। वह वहां पहले से ही काम कर रही थी। इसलिए उन्होंने उसके वीजा या अन्य दस्तावेजों की अलग से जांच नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

म्यांमार दूतावास से भी संपर्क कर जानकारी मांगी गई
पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि युवती भारत में कब और किस माध्यम से आई थी तथा उसका वीजा कब समाप्त हुआ। इसके लिए म्यांमार दूतावास से भी संपर्क कर वीजा और नागरिकता संबंधी जानकारी मांगी गई है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस मामले में विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने में अन्य लोगों की भी भूमिका तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें