अस्पताल कर्मी के गले से चेन झपटी
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन छीन ली। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार निवासी हरमीत सिंह ने बताया कि 13 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अस्पताल से निकलकर मेट्रो चौराहे के पास जूस पीने गई थीं। लौटते समय सेक्टर-12 चौराहे के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। झपट्टे के कारण उनकी गर्दन पर भी चोट आई। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो