फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपहरण कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का युवती ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिलाई सीखने जाती थी युवती, ब्लैकमेल करके युवती पर बनाया कोर्ट मैरिज का दबाव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 थानाक्षेत्र की एक युवती ने तीन लोगों पर अपहरण, अश्लील फोटो बनाने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली सुषमा के यहां वह सिलाई सीखने जाती थी। उसके पति राहुल और भाई मोहित ने बीते साल 20 दिसंबर को उसे कपड़े खरीदने के बहाने बाजार बुलाया। वहां शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और कार में अपहरण कर लिया। होश आने पर आरोपियों ने मारपीट कर यौन शोषण किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। राहुल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया, जिसके बाद युवती ने शादी कर ली। अगले दिन वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। 15 अप्रैल को आरोपियों ने युवती को फोटो-वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया। उसे जबरन कार में बैठाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। एक कमरे में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोपी को फोन पर उसे बेचने की बात करते सुना। उसने सूझबूझ से आरोपी के मोबाइल से अपने परिजन को लोकेशन भेजी। परिवार ने तुरंत पहुंचकर पीड़िता को बचाया। सहायक पुलिस आयुक्त दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें