फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मंदिर में फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

जारचा। तीन दिन पहले हुए झगड़े के मामले में तीन लोगों ने एक युवक को मंदिर में बुलाकर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शाम तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हत्यारोपी मृतक के परिवार के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कलौंदा गांव निवासी जुगेंद्र पहलवान खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव निवासी परिवार के ही तीन लोग उसके पास आए। किसी काम का बहाना कर जुगेंद्र को अपने साथ गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में ले गए। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने फावड़े से जुगेंद्र के सिर पर तीन और मुंह पर चार ताबड़तोड़ वार कर डाले। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इस बात की सूचना ग्रामीणों की दी। लोगों के पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची जारचा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने शाम तक तहरीर नहीं दी थी, हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। जारचा कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों के नाम हत्या में सामने आए हैं। यह भी पता चला है कि तीन दिन पहले मंदिर में ही दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी वजह से हत्या की गई है। लिखित तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें