संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव में 13 नवंबर को हादसे में घायल राजेश (40) की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, राजेश (40) पुत्र मेहीलाल निवासी चंगेरा मंगेरा 13 नवंबर को घर से सब्जी लाने निकले थे। थोड़ी दूर जाने पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आये। संवाद