फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाई साहब ये गुंडे हैं': गुरुग्राम में रोड रेज, साइड न देने पर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़, ड्राइवर ने मांगी मदद

Sat, 20 Jun 2026 07:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में साइड न देने पर स्कॉर्पियो सवार युवक ने एक कार चालक को डंडे से पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित कार चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस से इंसाफ की अपील की।
विज्ञापन
गुरुग्राम में रोड रेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में सड़क पर हुई झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजीव चौक के पास हुई इस घटना में एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने विंडसर गाड़ी चालक को बुरी तरह पीटा। उसने विंडसर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।

विज्ञापन


यह घटना सड़क पर साइड न देने को लेकर हुई। विंडसर गाड़ी चालक ने स्कॉर्पियो गाड़ी चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी युवक ने पहले डंडे से विंडसर गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद उसने विंडसर गाड़ी चालक के साथ मारपीट की।

इस पूरी घटना का पीड़ित ने वीडियो बनाया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में  गाड़ी चालक "भाई साहब पकड़ो इनको, ये गुंडे हैं" कहते हुए सुना जा सकता है। पीड़ित विंडसर गाड़ी चालक ने गुरुग्राम पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें