नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल मैदान पर खेले गए एएनसीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स और इंडियंस टीम ने जीत दर्ज की। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। जवाब में कैपिटल्स टीम 19.2 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स ने 109 रन से मुकाबला जीत लिया। उज्जवल ने 16 रन बनाने के साथ चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। दूसरे मैच में सनराइजर्स टीम 13 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियंस टीम ने 11.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। इंडियंस ने यह मुकाबला दो विकेट से जीता। प्रखर ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।