फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी के बाद थूक वाला पिज्जा: नोएडा में धरा गया रेस्टोरेंट कर्मचारी मुजम्मिल, वायरल वीडियो के बाद एक्शन

Mon, 11 May 2026 01:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida Viral News: नोएडा के सेक्टर 22 से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिज्जा बनाने वाली दुकान से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकान पर शख्स पिज्जा के बेस को धूककर उस तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान के कर्मचारी का शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। कर्मचारी पर पिज्जा बेस पर थूककर उसे तैयार करने का गंभीर आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि यही पिज्जा ग्राहकों को परोसा जा रहा था, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


यह घटना नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक पिज्जा बेस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को 10 मई को इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

आरोपित युवक की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने मुजम्मिल को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


चौड़ा गांव में ‘पिज्जा हट’ नाम से दुकान संचालित करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। जिसमें दावा किया गया कि युवक पिज्जा बेस तैयार करते समय थूक रहा था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें