फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 11 May 2026 12:48 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी के समीप सोमवार सुबह एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई, देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी के समीप सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गौड़ सिटी के समीप कार सड़क पर चल रही थी। तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

सड़क पर आग की ऊंची लपटें उठने से आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में बैटरी या तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें