फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर 94 में युवक ने की आत्महत्या, सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से लगाई छलांग; शरीर के हुए टुकड़े

Sat, 03 Oct 2026 01:00 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर 94 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
युवक ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसके कई टुकड़े हो गए। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर खून फैल गया। मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था।

पुलिस के अनुसार, संभव जैन कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकने के बाद नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कमरे और बालकनी का भी निरीक्षण किया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

मानसिक तनाव की बात आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आसपास मौजूद लोगों से जानकारी मिली कि युवक मानसिक तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें