फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले सीएनजी भरवाने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सीएनजी भरवाने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन

खेड़ा चौगानपुर के गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज के पास स्थित पंप सोमवार रात वारदात

फॉर्च्यूनर सवार दो हमलावर गिरफ्तार तीसरे की तलाश, गाड़ी और खून लगा डंडा जब्त
वैगनआर में सीएनजी डलवाने आया था युवक, फोन करके अपने साथियों को बुलाया


माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में सोमवार रात सीएनजी पंप पर लाइन में पहले लगने को लेकर हुए विवाद में फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के रिस्तल निवासी अमन कसाना (22) की लाठी-डंडों से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों खैरपुर गुर्जर निवासी अजय उर्फ अज्जू और खेड़ा चौगानपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी खैरपुर गांव निवासी अंकुश को तलाश रही है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी और खून लगा हुआ डंडा जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि दो साल पहले अमन की शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। अमन का गाजियाबाद में भवन निर्माण सामग्री का काम है। अमन की एक बहन की बिसरख में ससुराल है और पास के ही भनौता गांव में उनकी बुआ रहती हैं। सोमवार को अमन बुआ के घर आए थे। मंगलवार को बहन के साथ उन्हें दिल्ली के कालका मंदिर जाना था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे अमन बुआ के बेटे अभिषेक के साथ आईटेन गाड़़ी में सीएनजी भरवाने के लिए खेड़ा चौगानपुर के गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज के पास स्थित सीएनजी पंप पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अमन अपनी गाड़ी के साथ लाइन में लगे थे। इस बीच एक युवक ने अपनी वैगनआर कार उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। इस पर दोनों में विवाद हो गया, हालांकि लोगों के आने पर अमन ने वैगनआर कार सवार को पहले सीएनजी भरवाने दी। इसके बाद भी वैगनआर कार सवार युवक ने फोन कर इसकी जानकारी अपने परिचितों को दी। सीएनजी भरवाने के बाद जब अमन रोड पर आए, तो फॉर्च्यूनर सवार तीन-चार युवकों ने उसे रोका और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। आरोपी उसे अधमरा छोड़कर भाग गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया।
-

हमलावरों के आगे गिड़गिड़ता रहा फुफेरा भाई

घटना के वक्त मौजूद अभिषेक हमलावरों के सामने हाथ गिड़गिड़ाता रहा कि अमन को छोड़ दें लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। वह उसे पीटते रहे। अभिषेक ने कई बार हमलावरों के हाथ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसे झटक दिया।


-

सीएनजी पंप पर फिलिंग कराने आए युवक के साथ विवाद होने पर हमलावरों ने पिटाई कर हत्या कर दी। तीन नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। - हृदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल


-

पहले भी पंप पर हुईं घटनाएं


पंप कर्मियों ने युवक को पीटा
12 मई 2024 : थाना बिसरख क्षेत्र में पेट्रोल डलवाने आए स्कूटी सवार युवक की किसी बात पर पंप के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। पंप के कर्मचारियों ने युवक को थप्पड़ों से पीटा। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
-
सीएनजी पंप पर चेन ही लूट ली

अप्रैल, 2023 : बीटा-2 स्थित सीएनजी पंप पर मारपीट और लूटपाट की घटना हुई। बोड़ाकी गांव के रहने वाले सतपाल अपनी गाड़ी में फिलिंग कराने गए थे। इसी दौरान 8-10 युवक अलग-अलग गाड़ियों में आए और उनकी गाड़ी के आगे गाड़ियां लगा दीं। घटना के विरोध में जब सतपाल की पत्नी आईं तो युवकों ने अभद्रता की। मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन


-

कासना पंप पर युवक को मार दी थी गोली


वर्ष 2019 : कासना स्थित पंप पर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और इसी आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें