फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: दांतों का इलाज नहीं किया तो डॉक्टर पर चाकू से हमला, आरोपी की लोगों ने की जमकर धुनाई

Sat, 29 May 2021 10:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दांतों का इलाज नहीं करने पर डॉक्टर पर हमला किया है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि वह आरोपी को नहीं पहचानते और उन्हें यह भी नहीं पता कि आरोपी उनके पास उपचार कराने कब आया था। 
 
विज्ञापन
doctor - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी में रेलवे रोड पर दिन दहाड़े एक आरोपी ने दांतों का क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पैदल भाग रहे आरोपी जारचा निवासी कयूम को लोगों ने पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दांतों का इलाज नहीं करने पर डॉक्टर पर हमला किया है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि वह आरोपी को नहीं पहचानते और उन्हें यह भी नहीं पता कि आरोपी उनके पास उपचार कराने कब आया था। 

पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत रेलवे रोड पर चिपियाना निवासी अजय घोष का दांतों का क्लीनिक है। शुक्रवार को कयूम उनके पास दांतों का इलाज कराने आया था। कयूम ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर ने उससे अभद्रता की और इलाज भी नहीं किया।
विज्ञापन


इससे नाराज कयूम शनिवार सुबह करीब 11 बजे क्लीनिक के पास पहुंचा और वहां घूमता रहा। इस दौरान आरोपी पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। आरोप है कि कयूम अचानक से क्लीनिक में घुसा और चाकू निकाल कर चिकित्सक अजय घोष के हाथ, गर्दन समेत तीन जगहों पर प्रहार किया। 
विज्ञापन

वहां दांतों का इलाज करा रहे दौलतराम कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी तरफ भी चाकू चला दिया। उन्होंने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी पैदल ही दादरी तिराहे की ओर भागा। 

आसपास के लोगों ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ खून से लथपथ डॉक्टर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें