फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के फर्जी बिल बनाकर आप ने करोड़ों का गबन किया : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में 145 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए आप व अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने झाड़ू के चुनाव चिह्न और डॉ. आंबेडकर की तस्वीर के सहारे दलित छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

योजना के नाम पर हजारों दलित छात्रों की कोचिंग के फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का गबन किया गया। जुलाई 2021 से अगस्त 2022 के बीच 13 हजार छात्रों की कोचिंग के नाम पर 145 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जबकि जांच में सामने आया कि इनमें से 10 हजार छात्रों का कोई रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं है। केजरीवाल सरकार, मंत्रिमंडल और कोचिंग माफिया इस गबन में शामिल हैं। कोविड काल में योजना के लिए सिर्फ 15 करोड़ रुपये का बजट था लेकिन कोचिंग संस्थानों ने 145 करोड़ के बिल जमा किए। यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की साजिश है। जब योजना दलित छात्रों के लिए थी तो उसे 2022 में क्यों बंद कर दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की कि मामले की जांच केवल एसीबी से नहीं बल्कि सीबीआई से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें