फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: योग सप्ताह में होंगे योग कार्यक्रम, किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
योग सप्ताह में होंगे योग कार्यक्रम, किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जनपद में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं 15 से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें योग गुरु योगाभ्यास कराएंगे। लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा, 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह का आयोजन व्यापक स्तर पर होगा। योग सप्ताह में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसए, स्वयंसेवी संस्थाएं, योग संस्थाएं हिस्सा लेंगे। रोज सुबह योगाभ्यास कराया जाए। योग दिवस 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच काॅमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट तक योगाभ्यास का आयोजन होगा। जनपद के पंचायत स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार केम ने बताया कि 15 जून को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में योग सप्ताह का शुभारंभ होगा। 16 जून को तहसील दादरी, ब्लॉक दादरी एवं मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रेनो, 17 जून को तहसील सदर व ब्लॉक बिसरख, 18 जून को जिला कारागार व पीएसी सूरजपुर, 19 जून को विकास भवन परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर, 20 जून को तहसील जेवर एवं ब्लॉक जेवर में योग अभ्यास कराया जाएगा। 21 जून को 6 बजे से 8 के बीच जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें