फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों, सोसायटियों, पार्कों, शिक्षण संस्थानों में होंगे योग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर में जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। सेक्टरों, सोसायटियों, पार्कों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योग की तैयारी की गई। नोएडा स्टेडियम में जिले का प्रमुख कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और युनानी अधिकारी वंदना रानी, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद त्रिपाठी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी प्रीति सिंघल आदि शामिल होंगे। सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच कार्यक्रम होगा। इंडोर स्टेडियम में योग विज्ञान शिविर लगाया जाएगा जो 27 जून तक चलेगा। फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में भी योग किया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-122 स्थित पीके ब्लॉक, सेकटर-120 आम्रपाली जोडिएक क्लब हाउस में सुबह 7 बजे, सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज, सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-76 स्थित जेएम ऑर्किड, स्काईटेक मेट्रोट, आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी, सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया, सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण, आम्रपाली प्लेटिनम, गौर ग्रेड्योर, सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी, प्रतीक लॉरेल, आम्रपाली जोडिएक, अरुण विहार, सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफिस, सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश, सेक्टर-34, 51, 50, 36, 52, 56, 55, 11, 12, 122, 116, 117, 53, 55, 62, 70, 71, 62, 50, 78, 137, 93 समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम होंगे। एमिटी विश्वविद्यालय के परिसर में योगाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें