नोएडा (संवाद)। द्वितीय ग्लोरी कप अंडर-13 लीग मैच में शुक्रवार को ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने पिच प्लस क्रिकेट अकादमी को 183 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोरी क्लब ने 241 रन बनाए। कप्तान युवान ने 59 रन, विराट ने नाबाद 56 रन और आकाश यादव ने 18 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिच प्लस क्रिकेट अकादमी की टीम 58 रन पर सिमट गई। नव यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि हर्ष गंगवार और आकाश यादव ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।