फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से असाध्य रोगों में भी मिलता है लाभ : राजबीर

Sun, 12 Oct 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। तन, मन को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। योग से जहां शरीर निरोगी रहता है, वहीं इससे सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। नियमित योग करने से असाध्य रोगों में भी लाभ मिलता है। यह बात योग शिक्षक एवं राष्ट्रीय मानव विकास सेवा संगठन के संचालक राजबीर सिंह ने योग शिविर में कही।
वे संगठन की ओर से प्रतापनगर के वीरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर में लगाए एक दिवसीय योग शिविर में बोल रहे थे। शिविर में राजबीर सिंह व डॉ. सुरेंद्र सिंह ने योगाभ्यास करवाया। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शरीर की रचना व योग के बारे में जानकारी दी गई। राजबीर ने कहा कि योग के लिए मन नियंत्रित करना जरूरी है। योग से मानसिक व शारीरिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से अनेक रोगों में लाभ मिलता है। स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए योग करें। शिविर में एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद बारे भी जानकारी दी गई। वहीं, आर्य समाज के भजन उपदेशकों ने भजनों से ऊर्जा का प्रवाह किया। इस दौरान जनकल्याण समिति प्रधान राजेश कश्यप, रमेश आर्य, महिपाल, मुकुंद भारती, उषा पांडे, सात्विक भारती, अशोक गर्ग, शिवचरण मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें