फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यीडा ने 2500 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
झाझर और ककोड़ गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन


250 बीघा जमीन पर था कब्जा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने मंगलवार सुबह बुलंदशहर के झाझर और ककोड़ गांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब 2500 करोड़ रुपये की जमीन कब्जामुक्त कराई गई। सीईओ राकेश कुमार सिंह के आदेश पर यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि झाझर व ककोड़ में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। यहां निजी बिल्डर्स ऐरोनेस्ट कॉलोनाइजर, श्री राधा गौरी एनक्लेव व रुद्र प्रॉपर्टीज के प्रोजेक्टों पर कार्रवाई की गई। बिना प्राधिकरण की अनुमति और नक्शा स्वीकृत कराए ही कालोनियां विकसित की जा रही थीं। करीब 250 बीघा जमीन से कब्जा हटाया गया है। अधिसूचित क्षेत्र में ऐसे निर्माण पर कार्रवाई के लिए आदेश हैं। लोग ऐसे बिल्डरों से सतर्क रहें। अधिसूचित क्षेत्र में कोई भी भूखंड या संपत्ति खरीदने से पहले यमुना प्राधिकरण से जरूर पता कर लें। ठगी के शिकार न हों। कार्रवाई के समय डिप्टी कलेक्टर शिवअवतार सिंह, ओएसडी अजय कुमार शर्मा, अभिषेक शाही, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के अलावा बुलंदशहर से भी जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें