ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के देवटा गांव निवासी व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 9 सितंबर को रेलवे पुल के पास दीपांशु, मयंक भाटी समेत चार युवकों ने धर्मेंद्र (40) को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार लगातार सूरजपुर थाना गया और तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो