फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कल और परसों हीटवेव का येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में शुक्रवार और शनिवार को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में दोनों दिन गर्म हवाएं झुलसाएंगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से गर्मी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि देश के कई हिस्सों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के कारण उत्तर और मध्य भारत में 24 अप्रैल के बीच लू का प्रकोप बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना भी बन रही है। बुधवार को सुबह से ही दिन बहुत गर्म रहा। अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
26 और 27 बारिश दिला सकती है राहत
26 और 27 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। फिलहाल हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में ही है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 215 और ग्रेटर नोएडा का 289 यानी ऑरेंज जोन में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें