फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यू लिंक एक्सप्रेसवे के लिए फरवरी में यीडा खरीदेगा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में 20 किलोमीटर होगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड न्यू लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीद 2474 करोड़ के फंड से होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद नोएडा हवाई अड्डे का फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर प्रदेश को मिलेगा। यमुना प्राधिकरण फरवरी में जमीन खरीदेगा।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इस एक्सप्रेसवे को बनाएगा। 74 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे में से 54 किलोमीटर बुलंदशहर और बाकी 20 किमी गौतमबुद्ध नगर में होगा। यह हिस्सा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आता है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर अपने क्षेत्र भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

फरवरी माह में यमुना प्राधिकरण भी किसानों से सीधी भूमि प्रक्रिया शुरू करेगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 2474 करोड़ रुपये मिला है। ऐसे में यमुना प्राधिकरण इस भूमि खरीद के लिए इस राशि में से उपयोग कर सकता है।
यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 20 किलोमीटर क्षेत्र में प्राधिकरण के मास्टर प्लान के अंतर्गत कई योजनाएं हैं। इसके अलावा फ्रेट कॉरिडोर, दिल्ली-कानपुर-बनारस बुलेट ट्रेन योजना समेत अन्य योजनाएं हैं। इन योजनाओं का ध्यान रखकर यूपीडा और यमुना प्राधिकरण इस एक्सप्रेसवे की डिजाइन तैयार कर रहा है। ऐसे में संभव है कि यह एक्सप्रेसवे एलिवेटेड बनाया जाए।
विज्ञापन


नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द ही कॉमर्शियल उड़ाने संभव हो सकेगी। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने की दिशा में यूपीडा तैयारी कर रहा है। गौतमबुद्ध क्षेत्र के 20 किलोमीटर क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण किसानों ने जल्द भूमि की खरीद करने जा रहा है। -श्रीहरि शाही, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें