फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साल बीत गए मालिकाना हक की आस में

विज्ञापन
विज्ञापन
साइट-3 स्थित ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सोसाइटी के निवासी परेशान, नहीं हो रही रजिस्ट्रियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के साइट-3 स्थित ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सोसाइटी के निवासियों की बीते कई वर्षों से फ्लैटों की रजिस्ट्री की मांग पूरी नहीं हो रही। सोसाइटी निवासी अविनाश सिंह ने बताया कि साल 2018 में हजारों परिवारों ने अपने घर का सपना पूरा करने के लिए फ्लैट लिए थे लेकिन अब तक उन्हें अपने घर का मालिकाना हक नहीं मिला। लंबे समय से परियोजना का कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं होने के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया अटकी पड़ी है। निवासियों ने दादरी से विधायक तेजपाल नागर को इस संबंध में पत्र लिखकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि उन्होंने वर्षों तक बैंक ऋण की ईएमआई और किराए का दोहरा बोझ उठाया, बावजूद उन्हें घरों की रजिस्ट्री नहीं मिली। विधायक को भेजे गए पत्र में कहा कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की टीमें लोगों से मिलने आती हैं, लेकिन रजिस्ट्री की समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। निवासियों ने सार्वजनिक बैठक कर अब तक की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना की जानकारी साझा करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें